फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Fri, 12 Aug 2022 10:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू

सार

महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आए दिन दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाती है। अब उसे घर से भी निकाल दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी थाने में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ननद, देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली के अनुसार, विनोद देवी पुत्री बाबूलाल की शादी झुंझुनूं जिले के गांव मौजास निवासी मंगलचंद पुत्र मूलाराम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विवाहिता से दहेज की मांग की जाने लगी। विवाहिता का आरोप है कि अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। कई बार उसके मायके पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसके बाद भी आए दिन परेशान करते है। 

विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया है। जिससे तंग आकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पति मंगलचंद, सास शांति, ननंद सिलोचना और देवर राजेंद्र  के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें