फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI के बेटे ने हिस्ट्रीशीटर को मार डाला: कहासुनी के बाद आठ दोस्तों के साथ मिलकर हमला किया, पिता लाइन हाजिर

Mon, 30 Oct 2023 10:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली झगड़े में ASI के बेटे ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। इसमें उसके आठ दोस्तों ने मदद की। विवाद के बाद अपने दोस्तों के साथ ASI का बेटा लाठी और सरिया लेकर हिस्ट्रीशीटर पर टूट पड़ा, हिस्ट्रीशीटर वहीं ढेर हो गया।
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू के रतनगढ़ थाना इलाके में जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली झगड़े में ASI के बेटे ने हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर दी। इसमें उसके आठ दोस्तों ने मदद की। विवाद के बाद अपने दोस्तों के साथ ASI का बेटा लाठी और सरिया लेकर हिस्ट्रीशीटर पर टूट पड़ा। हिस्ट्रीशीटर वहीं ढेर हो गया। उसे मरा हुआ समझकर मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिस्ट्रीशीटर के परिवार वाले मोर्चरी के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने ASI पर अपने बेटे और अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रतनगढ़ थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया, शनिवार रात रतनसरा रोड स्थित कृषि फार्म में एक युवक की जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी दौरान दिलसुख गोदारा (24) की एक युवक से कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने गंगा सिंह (23) पुत्र राजेन्द्र सिंह सहित सात दोस्तों के साथ मिलकर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। दिलसुख गोदारा को रतनगढ़ के जालान हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

गंगा सिंह के पिता राजेंद्र सिंह रतनगढ़ थाने के एएसआई हैं। थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने बताया, सूचना पर मैं टीम के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने रतनगढ़ निवासी दिलसुख गोदारा के शव को कब्जे में लिया। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। सूचना के बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और मर्डर से जुड़े साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


रविवार सुबह सूचना के बाद अस्पताल में मोर्चरी के सामने परिवार वालों की भीड़ जमा हो गई। रतनगढ़ के जालान अस्पताल की मोर्चरी के सामने आक्रोशित परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित परिजनों और युवकों ने रतनगढ़ थाने के एएसआई राजेन्द्र सिंह के बेटे गंगा सिंह के शामिल होने और हमलावरों को बचाने का आरोप लगाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एएसआई को सस्पेंड करने की मांग की। डीएसपी सतपाल सिंह और थानाधिकारी सुभाष बिजारणिया ने समझाया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एएसआई राजेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके बाद परिजन युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने पर राजी हुए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें