ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
कोटा जिले के इटावा उपखंड में राजोपा गांव के पास रविवार को यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। हादसे में बस में सवार 31 यात्री घायल हो गए। घायलों को इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले से यात्रियों से भरी निजी बस कोटा जा रही थी। इस दौरान इटावा में स्टेट हाईवे 70 पर रजोपा गांव के पास बस असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को साथ ही बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया।
हादसे में करबी 31 यात्री घायल हो हुए जिन्हें इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने बताया कि पीछे से आ रहे अन्य वाहन को साइड देने के चक्कर में बस रोड से उतर कर खाई में पलट गई थी।