फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan politics: मायावती बोलीं- बसपा को खरीद-फरोख्त में शामिल कर रही कांग्रेस, भाजपा पर भी कसा तंज 

Sun, 10 Jul 2022 08:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बसपा अध्यक्ष ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, कांग्रेस भाजपा से भिड़ने की जगह हमारी पार्टी के लोगों को खरीद-फरोख्त में शामिल कर रही है। पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर मायावती ने कहा, आर्थिक लाभ के लिए पार्टी को धोखा दे रहे लोगों को पार्टी से जाने दें, ऐसे लोगो की पार्टी को जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने उदयपुर कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अशोक गहलोत सरकार हालात का आकलन करने में विफल रही, वह लोगों को सुरक्षा की भावना नहीं दे सकी। वहीं, भाजपा इस घटनाक्रम में राजनीतिक हित के लिए आगे बढ़ाने में लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को अराजकता पर ध्यान देकर तुष्टिकरण खत्म करना चाहिए। 

बेरोजगारी से परेशान हैं लोग
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पसमांदा मुस्लिम के प्रति भाजपा के नए प्यार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, समाज का हर वर्ग बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से परेशान है। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर उन्होंने कहा कि इससे मेहनती युवाओं में निराशा बढ़ी है। सरकार को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें