बूंदी के हिंडोली में भीषण कार हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा एनएच 52 पर सिगाड़ी मोड़ के पास हुआ। बीती रात एक तेज रफ्तार कार हिंडोली में खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। कार सभी लोग पुष्कर की ओर जा रहे थे। एनएच 52 पर सिगाड़ी मोड़ के पास ये हादसा हो गया। वहां पहले से खड़ा ट्रक कार चालक को दिखाई नहीं दिया और कार तेज रफ्तार के साथ ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना दर्दनाक था कि कार सवार चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार घायलों को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के आगर जिले के निवासी गुर्जर समाज के बताए जा रहे हैं। सभी दीपावली पर छांठ भरने पुष्कर जा रहे थे।