फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: छह साल बाद घर आई प्रेमिका, पैसे नहीं देने पर प्रेमी ने चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; जानें मामला

Sat, 08 Jul 2023 03:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शराब के लिए रुपये नहीं देने पर प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। घटना जयपुर के मानसरोवर इलाके के अशोक विहार की है।
विज्ञापन
आरोपी इरशाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक प्रेमी ने शराब के लिए पैसे नहीं देने पर प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ हमले के बाद  आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर भागने लगा, लेकिन पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने अरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। उधर, हमले में गंभीर रूप से घायल संध्या को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के मानसरोवर इलाके के अशोक विहार में रहने वाली संध्या ने 6 साल पहले घर से भागकर इरशाद के साथ शादी थी। जिसके बाद से दोनों मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में रह रहे थे। शादी के बाद से पहली बार संध्या चार जुलाई को अपने पीहर आई थी। संध्या के साथ उसका पति इरशाद भी आया हुआ था। पांच जुलाई की दोपहर इरशाद संध्या से शराब के लिए रुपये मांगने लगा, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए इरशाद ने संध्या के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, इसी बीच उसके चाकू से संध्या पर हमला कर दिया।

चाकू से दो-तीन वार होने के बाद संध्या लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। इससे घबराया इरशाद वहां से भागने लगा, लेकिन परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और उसे पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और संध्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, संध्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई हैं।
विज्ञापन

 
शादी या लिव-इन, जांच जारी
बताया जा रहा है घर से भागने के बाद संध्या ने इरशाद के साथ मंदिर में शादी की थी। हालांकि, उनके लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की बात भी सामने आ रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना को लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें