फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोंटा, दो साल के बच्चे को शव से जिंदा बांधकर कुएं में फेंका

Sat, 19 Mar 2022 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ में होली के दिन एक कुएं में मां और उसके दो साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। विवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने तीन महीने पहले की थी। पुलिस से बचने के लिए उसने प्रेमिका के शव और उसके बच्चे को तार से बांध जिंदा कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़ के थाना अरनोद इलाके में एक प्रेमी ने करीब तीन महीने पहले अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बच्चे को शव से बांधकर कुएं में फेंक दिया। होली पर दोनों के शव कुएं में मिले तो इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी भेरू लाल डांगी ने बताया कि पिछले साल 22 दिसंबर की रात उसने अपनी विवाहिता प्रेमिका की हत्या की थी। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

तीन महीने बाद मिली लाश  
प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि तीन महीने पहले घासखेड़ा गांव निवासी भैरू लाल मीणा (50) ने थाना अरनोद में  पत्नी और बच्चे की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। पुलिस दोनों के तलाश कर रही थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। होली के दिन साखथली खुर्द निवासी दुर्गाशंकर डांगी के कुएं में एक महिला और बच्चे की लाश पड़ी होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से पानी खाली करवाया और क्रेन की मदद से महिला और बच्चे के शव को बाहर निकाला। मृतका के पति भेरूलाल मीणा को सूचना देकर मौके पर बुलाया। शव की पहचान के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया गया।  
 
विज्ञापन

22 दिसंबर की रात की थी हत्या
पुलिस टीम ने मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भेरू लाल डांगी को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका रुकमणी और उसके बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात विवाद होने के बाद उसने पिछले साल 22 दिसंबर की रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सूबत मिटाने के लिए मृतका के शव से उसके बच्चे को तार से बांध और फिर कुएं में फेंक दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि शव ऊपर न आए उसके लिए उसने तार से एक पत्थर भी बांध दिया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें