फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: संदिग्ध परिस्थिति में झाड़ियों में मिला युवक का शव, तीन दिन से लापता था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 21 Sep 2023 09:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर-भरतपुर हाईवे किनारे झाड़ियों से बदबू आने पर जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उन्हें युवक का शव मिला।
विज्ञापन
घटना के बाद कर्रवाई में जुटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में गुरुवार दोपहर सदर थाना क्षेत्र में धौलपुर-भरतपुर हाईवे के किनारे घर से लापता हुए युवक का शव मिला। युवक का शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव को जंगली जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया। हाईवे किनारे झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

विज्ञापन


घटना को लेकर सदर थाने के सब इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि हाईवे किनारे झाड़ियों से बदबू आने पर जब स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर देखा तो उन्हें युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक की पहचान कराई, जिसकी पहचान मनीष छाड़ी (42) पुत्र गणेश निवासी तगावली के रूप में हुई। 

पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों से बात करने के बाद सब इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था। घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शव करीब दो दिन से झाड़ियों में पड़े होने की संभावना है। जिसके चलते जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें