फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Churu: बीकासी गांव में थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से किसान की मौत; मूंग निकालते समय हुआ हादसा

Thu, 21 Sep 2023 08:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

मशीन में पांव से कटी फसल पर दवाब बनाते समय उसका पैर अचानक मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल को लाया गया अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले के तारानगर तहसील के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव बीकासी में गुरुवार दोपहर थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान किशन सिंह गांव रामपुरा के खेत में थ्रेसर मशीन से मूंग निकला रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया। गंभीर हालत में परिजन किशन सिंह को चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से आई पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवा दिया, जहां भालेरी पुलिस के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाएगी। मृतक किशन सिंह के चचेरे भाई बलबीर सिंह ने बताया कि गांव बिकासी निवासी किशन सिंह (45) अपने खेत में कृषि कार्य करने के बाद पास के ही गांव रामपुरा के खेत गया था, जहां वह थ्रेसर मशीन से मूंग निकालने का कार्य कर रहा था।

मशीन में पांव से कटी फसल पर दवाब बनाते समय उसका पैर अचानक मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में किसी तरह मशीन से बाहर निकाला। उसे निजी वाहन से गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें