फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः डोटासरा को भाजयुमो ने दिखाए काले झंडे, कई गिरफ्तार 

Sat, 26 Feb 2022 03:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने डोटासरा को काले झंडे दिखाए और उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
गोविंद सिंह डोटासरा को दिखाए गए काले झंडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को शनिवार को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। महाराणा प्रताप पर उनकी टिप्पणी का विरोध करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने डोटासरा को काले झंडे दिखाए और उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसमें  भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव जैन,  जिला महामंत्री वैभव पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कछवाहा, दीपेश सोलंकी, सूरजमल शामिल हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र जोशी, पूर्व भाजयूमो जिला अध्यक्ष पवन आसोपा की दखल के बाद सभी कार्यकर्ताओं को रिहा किया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव जैन ने बताया कि युवाओं के प्रेरणाश्रोत महाराणा प्रताप और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ युवा मोर्चा कभी सहन नहीं करेगा। जहां युवाओं के साथ अन्याय होगा वहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें