फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : दिल्ली में सतीश पूनिया ने अरुण सिंह से की मुलाकात, संगठनात्मक और जनहित मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 15 Mar 2022 10:33 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सतीश पूनिया ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान होली मिलन समारोह में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद भी किया। 
विज्ञापन
अरुण सिंह और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह से राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। पूनिया ने अरुण सिंह से संगठनात्मक और जनहित मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन

इसके बाद सतीश पूनिया नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रवासी राजस्थानी होली मिलन समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से मुलाकात और संवाद कियाl प्रवासी होली मिलन समारोह कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सांसद देवजीभाई पटेल, सांसद नरेंद्र खीचड़, सांसद कनकमल कटारा, सांसद सीपी जोशी, सांसद भागीरथ चौधरी मौजूद रहे। 


इनके साथ ही सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी, सांसद रंजीता कोली, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व विधायक भैराराम सियोल सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें