चूरू के एक गांव की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर ले जाने का प्रयास किया, विरोध करने पर बीच सड़क पर मारपीट की और फिर हाथ पकड़कर जमीन पर घसीटा का है। किसी तरह आरोपी से बचकर छात्रा अपने घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
डीवाईएसपी ओमप्रकाष गोदारा ने बताया कि सोमवार को जिले के एक गांव की नाबालिग छात्रा के पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़, अपहरण और मारपीट सहित कई आरोपों में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव सेउवा के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। शनिवार दोपहर को वह अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूल से पैदल घर आ रही थी। इस दौरान बाइक से आए सेउवा निवासी संजय सिंह ने उसके साथ गंदी छेड़छाड़ की। आरोपी ने छात्रा का अपहरण कर उसे ले जाने का प्रयास किया।
फरियादी ने बताया कि उनकी बेटी के विरोध करने आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी कर दी। किसी तरह उससे बचकर छात्रा भागने में सफल हुई, लेकिन आरोपी ने पीछा कर उसे धक्का दिया और फिर हाथ पकड़कर घसीटने लगा। इससे वह घायल भी हो गई। आरोपी से बचकर छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों ने उसके घायल होने और रोने का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। नाबालिग के पिता ने आरोपी पर अपहरण, छेड़छाड़, मारपीट और जाति सूचक गालियां देने के आरोप लगाए हैं।