फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में एसपी ऑफिस के सामने युवक ने काटी हाथ की नस, जेब में मिले कागज से पता चला ऐसा क्यों किया

Mon, 18 Mar 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner: पारिवारिक कलह से तंग आकर कल देर रात एक युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीबीएम अस्पताल, बीकानेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल देर रात जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। युवक को गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगला नगर निवासी गणेशाराम पुत्र जेठाराम जाट ने देर रात एसपी ऑफिस के सामने पहुंचकर अपने हाथ की नसें काट लीं। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायल को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

पुलिस को युवक की जेब से एक कागज मिला है, जिसमें उसने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए ये कदम उठाने का फैसला किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें