फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प; जमकर चले लाठी-पत्थर, कई लोग घायल

Sun, 20 Oct 2024 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

Bikaner News: बीकानेर के एक गांव में प्लॉट पर कब्जे को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद एक पक्ष के लोगों ने सड़क जाम भी कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के छतरगढ़ थानाक्षेत्र के लाखूसर गांव में रविवार को प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। इस संघर्ष में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

 
ये है विवाद का कारण
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत गांव के आसपास की खाली पड़ी जमीन पर एक पक्ष के कब्जे के दावे से हुई। दोनों पक्षों का दावा था कि जमीन उनकी है, जिसके कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। स्थिति तब बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और यह हिंसक झड़प में बदल गई।

विज्ञापन

 
झड़प के बाद का हालात
हिंसक झड़प के दौरान कई लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद, एक पक्ष के लोगों ने सत्तासर-बीकानेर राजमार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखते हुए सड़कों पर धरना दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना प्रभारी संदीप कुमार मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। पुलिस अब प्रदर्शनकारी ग्रामीणों से बातचीत कर राजमार्ग को खुलवाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त बल भी तैनात किया है, ताकि स्थिति फिर से न बिगड़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें