फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: SOG को बीकानेर में मिले पेपर की खरीद-बिक्री और लीक से जुड़े अहम सुराग, 9 संदिग्धों को पकड़ा

Sat, 19 Oct 2024 03:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर जिले में हुए ईओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले ने राज्यभर में हलचल मचा दी है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने पेपर लीक से जुड़े महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर बीकानेर में नौ स्थानों पर छापेमारी की और नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला है कि यह गिरोह कई अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी सक्रिय रहा है।
विज्ञापन
ईओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले में हुए ईओ भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड ने राज्य भर में हलचल मचा दी है। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के नौ स्थानों पर छापेमारी की और नौ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये कार्रवाई पेपर खरीद-फरोख्त और लीक से जुड़े महत्वपूर्ण सुरागों के बाद की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीकानेर में ईओ भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद एसओजी लगातार छानबीन में जुटी हुई थी। हाल ही में मिली जानकारी के आधार पर एसओजी ने बीकानेर में नौ जगहों पर छापेमारी की है। नौ संदिग्धों को पकड़ा।

सूत्रों के अनुसार इन संदिग्धों के पास से पेपर की खरीद-बिक्री और लीक से जुड़े अहम सुराग मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जयपुर ले जाया गया है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद एसओजी के अधिकारियोंने उम्मीद जताई है कि पेपर लीक कांड के बड़े मास्टरमाइंड तक पहुंचने में मदद मिलेगी। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि यह गिरोह कई अन्य भर्ती परीक्षाओं में भी सक्रिय रहा है।
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान में किसी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसने राज्य की शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने परीक्षा सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे मामलों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें