फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: बिंझरवाली में किसान के घर अचानक लगी आग, छप्पर में बंधे दो पशुओं की जलने से मौत

Sun, 19 May 2024 09:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

तेज धूप के कारण किसान ने अपने पशुओं को छप्पर में बांध दिया। थोड़ी ही देर बाद अचानक से आग लग गई। बंधे होने के कारण पशु भाग नहीं पाए। ग्रामीणों जब तक आग बुझाई तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जलने से पशुओं की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लूणकरणसर थाना अंतर्गत बिंझरवाली में रविवार दोपहर एक किसान के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान छप्पर में दो पशु बंधे हुए थे, जिस कारण वो भाग नहीं पाए और जिंदा ही जल गए। पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग को काबू किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिंझरवाली निवासी घनश्याम पुत्र किशनाराम ब्राह्मण दोपहर को तेज धूप के कारण अपने पशुओं को छप्पर में बांध कर घर चले गए थे। अचानक कुछ देर बाद ही छप्पर में आग लग गई। जिससे छप्पर में बंधी दो गाय, पास में रखा हुआ चारा आग की चपेट में आ गया। जलने से पशुओं की मौत हो गई। आग की सूचना पर तहसीलदार बाबूलाल रेंगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर किसान की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें