फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: हार्ट हॉस्पिटल में भरभराकर गिरी फॉल सीलिंग, बड़ा हादसा टला, पास ही बैठे थे मरीज

Sat, 18 May 2024 07:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के हल्दीराम मूलचंद हार्ट अस्पताल में इको सेंटर के सामने अचानक फॉल सीलिंग गिर गई हालांकि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि एसी प्लांट के कारण पानी का रिसाव होने से यह हादसा हुआ। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के हल्दीराम मूलचंद हार्ट अस्पताल में आज बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के इको सेंटर के आगे अचानक फॉल्स सीलिंग गिर गई। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ, वहां कोई मरीज नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


आज सुबह जब इको सेंटर के आगे मरीज अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे तभी अचानक फॉल सीलिंग गिर गई। बताया जा रहा है कि यहां एसी प्लांट के कारण हो रहे पानी रिसाव से सीलन की समस्या हो रही है।

आशंका है कि इसी से छत की फॉल्स सीलिंग कमजोर होने की वजह से आज अचानक फॉल्स सीलिंग नीचे गिर गई। इससे पहले करोड़ों रुपयों की लागत से बने एएसबी सेंटर में भी छत की फॉल सीलिंग का हिस्सा गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें