फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: कोलायत कपिल सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Aug 2024 06:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

मृतक युवक की गंगाशहर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मृतक युवती की पहचान सुरधना देशनोक के रहने वाली मनीषा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सरोवर में मिला युवक-युवती का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलायत के कपिल सरोवर में आज दोपहर युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोलायत थाना पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों शव गऊ घाट के पास मिले हैं। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शवों को मोर्चरी में रखवाया है। दोनों शवों की पहचान भी हो गई है। युवक की गुमशुदगी गंगाशहर थाने में दर्ज है और युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं थी।

युवक की पहचान बीकानेर के सुजानदेसर निवासी केवलचंद पुत्र शिवराज नायक के रूप में हुई है। युवक शादीशुदा था और उसके एक लड़का भी है। युवक 21 अगस्त को घर से निकला था। उसकी 23 अगस्त को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं, युवती की पहचान सुरधना देशनोक के रहने वाली मनीषा के रूप में हुई है। युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें