फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेदर्द बाप की सनक: अपने 10 साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मार डाला, फिर खुद भी कर ली आत्महत्या

Sat, 03 Feb 2024 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने ही 10 साल के बेटे की हत्या की साजिश रची। उसने अपने बेटे को कपिल सरोवर में धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की, इस वारदात में पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे को तालाब में डुबोकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने ही अपने 10 साल के बेटे को जान से मारने की साजिश रची। पिता उसे एक तालाब के पास ले गया और तालाब में धक्का दे दिया। धक्का देने के बाद पिता खुद पानी में उतरा और उसे गहरे पानी में छोड़ने लगा। इसी बीच पिता और बेटे दोनों की मौत हो गई। आरोपी पिता को बच्चे की मां ने कॉल करके पूछा था कि कहां जा रहे हो, इस पर पिता ने झूठ बोला और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहता चौक का है। यहां पर जितेंद्र अपने बेटे और पत्नी के साथ रहता था। शुक्रवार को जितेंद्र अपने बेटे के साथ शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर कोलायत में कपिल सरोवर पहुंचा। 48 साल के जितेंद्र अपने 10 साल के बेटे जयंत को लेकर तालाब के पास पहुंचा। यहां पर जो हुआ, वह मंजर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया।

पिता जितेंद्र ने अपने बेटे जयंत को तालाब में अचानक से धक्का दे दिया। धक्का देने के बाद बेटे ने ऊपर आने की कोशिश की, लेकिन पिता ने उसे जान से मारने की ठान ली थी। इसी बीच पिता ने बेटे को पकड़ा और गहरे पानी में जाकर छोड़ दिया। इस बीच उसका भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई। पिता ने अपने मासूम बेटे की जान क्यों लेने की साजिश रची थी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जितेंद्र और बेटे जयंत की लाश तालाब से निकाल ली गई है।
विज्ञापन


जितेंद्र जब अपने बेटे के साथ तालाब की ओर बस से जा रहा था, उसी वक्त उसके फोन पर पत्नी ने कॉल किया था। पत्नी से जितेंद्र ने कहा था कि वह घर पर 15-20 मिनट में आ रहा है। जितेंद्र को आखिरी कॉल उसकी पत्नी ने ही किया था। इसके बाद जितेंद्र ने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। पत्नी ने बताया कि जब उसने कॉल किया था तो बेटे की आवाज भी आ रही थी। जितेंद्र और उनके बेटे की मौत की खबर उन्हें स्कूल संचालक ने दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें