फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीटीयू के कुलपति पर दैहिक शोषण का आरोप, बोले- मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं 

Wed, 06 Apr 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मेरे खिलाफ किसी ने शिकायत की है तो वो साक्ष्य पेश करें।
विज्ञापन
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी पर दैहिक शोषण के आरोप लगे हैं। इस आरोप की शिकायत का ई-मेल विवि प्रशासन के पास पहुंचा है। करीब तीन महीने पहले किसी अज्ञात ई-मेल से बीटीयू के कुलपति पर दैहिक शोषण का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


13 जनवरी को बीटीयू के कुलसचिव ने इस अज्ञात ई-मेल की शिकायत को वापस भेजकर कहा कि विवि में कुलपति की शिकायत जिला कलेक्टर द्वारा गठित स्थानीय शिकायत कमेटी में की जा सकती है। जानकारी के अनुसार कुलपति की शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय तक भी पहुंची है।

कुलपति प्रो. अंबरीश शरण विद्यार्थी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर लगे आरोप निराधार है। मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। अगर किसी ने मेरे खिलाफ किसी ने शिकायत की है तो वो साक्ष्य पेश करे। इस तरह का कोई मामला होता तो राजभवन और सरकार इस पर संज्ञान लेते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें