फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: पुलिस ने मालिकों को लौटाए 35 लाख रुपये के मोबाइल, खुशी अभियान चलाया

Thu, 15 Sep 2022 09:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि साइबर सेल पुलिस ने खुशी नाम से विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके तहत गुमशुदा हुए 35 लाख रुपये के करीब 100 मोबाइल ट्रेस कर जब्त किए गए थे। सभी मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं।  
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bikaner News: राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने गुमशुदा हुए मोबाइल फोन की बड़ी खेप बरामद की है। इन मोबाइलों की कीमत बाजार में 35 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। कार्रवाई की जानकारी देने के लिए पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता का की। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि साइबर सेल पुलिस ने खुशी नाम से विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके तहत गुमशुदा हुए 35 लाख रुपये के करीब 100 मोबाइल ट्रेस कर जब्त किए गए। सभी मोबाइल फोन को उनके मालिकों को लौटा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि यह सभी मोबाइल मिसिंग हुए थे, जिन्हें किसी व्यक्ति के मिलने पर ऑन करते ही साइबर सेल ने ट्रेस कर लिया। एडिशनल एसपी अमित बुडानिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस पूरी कार्रवाई में साइबर सेल के दीपक यादव और दिलीप सिंह की विशेष भूमिका सामने आई है। बरामद किए गए इन मोबाइलों में से 5 मोबाइल आइफोन कंपनी के थे। वहीं कुछ अन्य मोबाइल भी महंगे ब्रांड के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें