फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: गांव के युवकों ने ढाबा संचालक से मांगी हफ्ता वसूली, मना करने पर मारपीट कर तोड़े गाड़ियों के शीशे

Mon, 02 Oct 2023 08:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

ढाबा संचालक दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी पांच हजार रुपये हफ्ते की मांग कर रहे थे। दोनों युवक गांव के ही हैं, मुझे लगा कि वो मजाक कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पीड़ित ढाबा संचालक। गाड़ियों के टूटे शीशे। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के चिकसाना थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबा संचालक से हफ्ता नहीं देने पर कुछ लोगों के मारपीट की। आरोपियों ने वहां खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की। होटल संचालक ने चिकसाना थाना क्षेत्र में नाम दर्ज लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ढाबा संचालक दिनेश सिंह ने बताया कि आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर कई सालों से ढाबा चला रहा है। गांव जाटोली के धनसू और विष्णु ने उससे पांच हजार रुपये हफ्ता वसूली देने की मांग की थी। गांव के होने के चलते उनके द्वारा की जाने वाली हफ्ते की बात मज़ाक लगती थी और वह उन्हें नजरअंदाज़ कर देता था। 

30 सितंबर को रात 11 बजे के आस पास धनसू और विष्णु एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ ढाबे पर आकर हफ्ता मांगने लगे। नहीं देने पर ढाबा संचालक के साथ मीरपीट करना शुरू कर दिया और बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची चिकसाना थाना पुलिस ने मौके पर मुआयना किया।  ढाबा संचालक ने नाम दर्ज लोगों के खिलाफ चिकसाना पुलिस थाने में मामला दर्ज करा दिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें