फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: कांग्रेस के तंज पर सीएम भजनलाल का जवाब, बोले- जब भी दिल्ली जाता हूं कोई योजना मंजूर करवाकर लाता हूं

Sat, 24 Feb 2024 09:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस वाले भी दिल्ली के खूब चक्कर लगाते थे। गहलोत आते तो पायलट चले जाते और पायलट आते तो डोटासरा चले जाते, लेकिन लाए कुछ नहीं।
विज्ञापन
सीएम भजनलाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरों को लेकर कांग्रेस लगातार तंज कसती रही है। अब खुद भजनलाल शर्मा ने इसका जवाब अपने अंदाज में दिया। उन्होंने कहा कि जब भी दिल्ली जाता हूं कोई न कोई योजना लेकर आता हूं। बोले गहलोत, डोटासरा और पायलट ने दिल्ली के चक्कर लागाए, लेकिन एक काम किया हो तो बता दो।

विज्ञापन


ईआरसीपी को लेकर शनिवार को भरतपुर के डीग में आभार सभा को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि ये तो दिल्ली जाते हैं। बोले मैं दिल्ली जब भी जाता हूं कोई न कोई योजना लेकर आता हूं। उन्होंने कहा कि पहली बार में योजना मंजूर हो जाती है दूसरी बार जाना नहीं पड़ता है। 

भजनलाल शर्मा बोले कांग्रेस के लोग भी तो दिल्ली के चक्कर लगाते थे। अशोक गहलोत आते थे तो सचिन पायलट चले जाते थे। पायलट आते थे तो गोविंद सिंह डोटासरा भी दिल्ली जाते थे लेकिन एक काम वे बताएं जो उन्होंने किया हो। शर्मा बोले कि हम तो छाति ठोककर कहते हैं कि दिल्ली जाते हैं और प्रधानमंत्री को अपनी बात कहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हमे आशिर्वाद देते हैं कि जाइए आपकी कोई भी योजना हो, लाइए और सेंक्शन करवा कर ले जाइए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार भजनलाल शर्मा तंज कसती रही है कि वे हर काम दिल्ली से पूछकर करते हैं। डोटासरा ने यह आरोप लगाया था कि सीएम भजनलाल शर्मा अपने स्तर पर कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं और सरकार का संचालन दिल्ली से ही हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें