घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
भरतपुर संभाग के डीग जिले के कामां थाना इलाके के गांव अकाता में एक आवारा डॉग ने दो बच्चों पर हमला कर दिया। एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे कामां से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे बच्चे को इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया है।
बच्चे के परिजन तालीम ने बताया कि घटना करीब 12 बजे की है। गांव में कई दिनों ने एक पागल डॉग घूम रहा है। आज आसपास के बच्चे के हमारे बच्चे घर में खेल रहे थे। तभी पागल डॉग अचानक घर में घुस आया और बच्चों पर हमला कर दिया। डॉग को देख बच्चे चिल्लाने लगे। डॉग ने दो बच्चों के ऊपर हमला कर दिया।
बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत कमरे से भागकर बच्चों के पास पहुंचे। जब तक डॉग ने दो बच्चों के मुंह को बुरी तरह से नोंच लिया था। बच्चे के परिजनों ने डॉग को वहां से भगाया और दोनों बच्चों को लेकर तुरंत कामां अस्पताल पहुंचे। वहां से सहवान को भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां बच्चों के चेहरे पर ज्यादा इंजरी होने के चलते उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे बच्चे को इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। घटना के बाद गुस्सा ग्रामीणों ने उसे पागल डॉग को लाठी डंडों से पीट-पीट कर मार डाला।