फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: भरतपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बस में मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, 6 लोग घायल

Sat, 15 Jun 2024 05:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बस में बैठी सवारियों में चीख पुकाचार मच गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवर थाना क्षेत्र स्थित सरसों अनुसंधान केंद्र के सामने भीषण सड़क हादस हुआ। सामने से आ रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची सेवर थाना पुलिस ने घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जिला कलेक्टर और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच हादसे की जा जानकारी ली। साथ ही आरबीएम अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। यहां स्पीड ब्रेकर नहीं हैं और पहले भी कई हादसे हुए हैं, जिनमें लोगों ने अपनी जान गंवाई है। बस में सवार संदीप ने बताया कि बस बयाना से भरतपुर आ रही थी। बस पूरी भरी हुई थी। सुबह 8 बजे के आसपास भरतपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी।

मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने सभी घायलों को जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में 6 लोग घायल और दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव और एसपी डॉ. लाल चंद कायल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। आरबीएम अस्पताल प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार करने के निर्देश दिए। उसके बाद जिला कलेक्टर अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


जिला आरबीएम अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ रविंद्र गुप्ता ने बताया कि हादसे में घायल हुए संदीप (17 वर्ष), अरुण (17 वर्ष), युवी (9 वर्ष), निर्मला (35 वर्ष), महतावी (65 वर्ष) और अन्य एक व्यक्ति हैं, जबकि रुदावल थाना क्षेत्र के गांव नगला टिकरिया निवासी 35 वर्षीय हरभान सिंह और उच्चैन थाना क्षेत्र के गांव रिचोली निवासी 55 वर्षीय प्रताप सिंह मीना की मौत हो गई। दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। हादसे के दौरान ट्रक ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें