फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: उच्चैन में सड़क हादसा, कार की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भागा

Sat, 24 Aug 2024 06:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

उच्चैन और कैमासी गांव के बीच एक कार ने दोनों भाइयों की बाइक को टक्कर मार दी। उच्चैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को उच्चैन के अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के उच्चैन थाना इलाके में एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद कार का ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल कार के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


महेंद्र लौधा निवासी बहरारेख पुरा गांव थाना उच्चैन ने बताया कि उसके दो बेटे बंटी (27) और अंशु (24) कल किसी काम से उच्चैन गए थे। वह रात करीब 9 बजे वापस अपने गांव आ रहे थे। तब उच्चैन और कैमासी गांव के बीच एक कार ने दोनों भाइयों की बाइक को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया।

घटना को देख राहगीर रुके और उन्होंने उच्चैन पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उच्चैन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को उच्चैन के अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सुबह पुलिस ने दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। कार के मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


महेंद्र लौधा ने बताया कि मरने वाले दोनों भाई शादीशुदा थे। बंटी के पास एक लड़का है और अंशु के पास 2 लड़के और एक लड़की है। दोनों भाइयों का एक भाई रवि और था, जिसकी पीलिया के कारण 2 साल पहले मौत हो गई थी। तब रवि की शादी अंशु से करवा दी गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें