फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डीग में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़, SC समाज में आक्रोश, विधायक नौछम ने दी चेतावनी

Fri, 23 Aug 2024 11:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डीग

सार

कामां कस्बे के अंबेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थरों और ईंटों से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन
भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के कामां कस्बे में अंबेडकर चौराहे पर बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। सुबह इस बारे में पता चलने पर बड़ी संख्या में इकट्ठा लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। कस्बे में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नौछम चौधरी मौके पर पहुंची और लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर पुलिस प्रशासन के द्वारा 24 घंटे के अंदर खुलासा नहीं किया तो मैं इस्तीफा दे दूंगी।



बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हुए
बता दें कि डीग के कामां चौराहे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगी हुई थी। बुधवार देर रात को असामाजिक तत्वों द्वारा भीमराव अंबेडकर की प्रतिभा से छेड़छाड़ करते हुए एक हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बारे में जब लोगों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। यहां तक की लोगों ने टायर जलाकर हंगामा कर दिया। मामले को बढ़ता देख भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारी जल्द ही मामले के खुलासे की बात कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि जल्द ही खुलासा नहीं हुआ तो उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नौछम चौधरी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा, यह जिस भी व्यक्ति के द्वारा हरकत की गई है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा, अगर 24 घंटे में खुलासा नहीं हुआ तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें