फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: नशेड़ी ने फोड़ा रोडवेज बस का शीशा, कंडक्टर ने कर दी धुनाई, इस बात पर शुरू हुआ विवाद

Mon, 21 Oct 2024 09:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर के बयाना रोडवेज बस स्टैंड पर एक नशेड़ी युवक और कंडक्टर के बीच झगड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 
विज्ञापन
कंडक्टर और नशेड़ी में झड़प। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में एक नशेड़ी युवक ने रोडवेज बस पर पत्थर मारकर शीशा फोड़ दिया। इस हरकत से नाराज बस के कंडक्टर ने नशेड़ी युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने पिटाई करते का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


मामला जिले के बयाना रोडवेज बस स्टैंड का है। एक बस के कंडक्टर और एक शराबी युवक के बीच झगड़ा हो गया। युवक शराब के नशे में जबरन बस में बैठना चाह रहा था। मना करने पर शराब के नशे में युवक ने गाली गलौज करते हुए पत्थर उठाकर बस का शीशा फोड़ने की धमकी भी दी।

इसके बाद गुस्साए कंडक्टर ने बस से नीचे उतरकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में बस का कंडक्टर, शराबी युवक को जमीन पर गिराकर पीटता हुआ दिख रहा है। युवक का नाम भरत बताया गया है।
विज्ञापन

 
रोडवेज बस स्टैंड प्रभारी ईश्वर प्रसाद शर्मा ने बताया कि शनिवार को अलवर डिपो की बस का कंडक्टर रामवीर फौजी बस को बयाना स्टैंड से अलवर के लिए ले जा रहा था। बस स्टैंड से निकलते ही गेट पर शराब के नशे में धुत एक युवक चलती बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। कंडक्टर रामवीर ने उसे बस में चढ़ने से रोका तो युवक गाली गलौज करते हुए पत्थर उठाकर बस का शीशा फोड़ने के धमकी थी। इसके बाद कंडक्टर और युवक के बीच हाथापाई हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें