फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News : जबरन जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दिवाली मनाने आया फौजी भी हुआ घायल

Wed, 23 Oct 2024 05:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

गढ़ी जालिम गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़े में हुई फायरिंग में छुट्टी लेकर दिवाली मनाने आया फौजी भी घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उनकी जमीन को जबरन जोत रहे थे।
विज्ञापन
ग्रामीण सीईओ आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गढ़ी जालिम गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसे लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी और दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों में एक फौजी है, जो दिवाली की छुट्टी लेकर के घर आया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष की चार बीघा जमीन को लेकर एक साल से यह विवाद चल रहा है, उन्होंने यह जमीन भरतपुर के एक वैश्य से खरीदी थी, जिसे आरोपी पक्ष जबरदस्ती जोत रहा था। पीड़ित कौशल ने बताया कि हमने एक साल पहले भरतपुर के एक व्यक्ति से चार बीघा जमीन खरीदी थी, जो हमारे नाम पर है लेकिन गांव के ही दबंग लोगों ने इस जमीन को अपने कब्जे में ले रखा है। इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भी जमीन वापस दिलाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। 

कौशल ने बताया कि आज सुबह दबंग लोग जब जमीन को जोत रहे थे, तभी जानकारी हुई तो हम लोग वहां गए और हमें देखते ही उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। चाचा बबलेश जो आर्मी में हैं दिवाली की छुट्टी पर घर आए हुए हैं, उन्हें भी गोली लगी है और दूसरे बंसराम के लगी है दोनों गंभीर घायल हैं। मैं वीडियो बना रहा था और मेरे ऊपर भी फायरिंग की लेकिन मैं बाल-बाल बच गया। उन लोगों ने मेरी मोबाइल भी छीन लिया, जिसमें फायरिंग के वीडियो थे। सूचना पर सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें देखकर के आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां दो की हालत गंभीर है और आईसीयू में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सीईओ आकांक्षा ने बताया कि गांव में पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें