फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: विद्युत लाइन की चपेट में आई श्रद्धालुओं से भरी बस, 15 से अधिक यात्री झुलसे, 85 लोग थे सवार

Sat, 03 Feb 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

राजस्थान में खाटूश्याम जी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस शनिवार को बिजली की 11 हजार केवी लाइन से छू गई। इससे बस में करंट दौड़ गया और धमाके के साथ आग लग गई। बस में करीब 85 श्रद्धालु मौजूद थे। हादसे में 15 से ज्यादा सवारियां झुलस गईं।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर संभाग के डीग जिले के कुम्हेर थाना इलाके में श्रद्धालुओं से भरी बस 11 हजार केवी बिजली की लाइन से टकरा गई। इसके बाद पूरी बस में करंट दौड़ गया। करीब पांच मिनट तक पूरी बस में करंट की वजह से धमाके होते रहे। करंट इतना तेज था कि बस के टायर तक चल गए।

विज्ञापन


इस घटना को देख आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। लेकिन बस में दौड़ रही करंट की वजह से कोई भी बस में चढ़ने की हिम्मत नहीं कर पाया। पांच मिनट बाद जब लाइट कटी, तब जाकर ग्रामीणों ने बसों के शीशे तोड़कर और बस के गेट को तोड़कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इस घटना में करीब 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

विज्ञापन


बस में मौजूद व्यक्ति नारेंद्र ने बताया कि बस में करीब 85 श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग कुम्हेर थाना इलाके के पपरेरा गांव के रहने वाले थे। गांव के लोग शुक्रवार आठ बजे निजी बस के द्वारा खाटूश्याम दर्शन के लिए गए थे। यह सभी ग्रामीणों की पहली तीर्थ यात्रा थी। शनिवार जब वह वापस अपने गांव पपरेरा लौट रहे थे। तभी गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले भटावली गांव के पास अचानक बस में करंट दौड़ गया। एक बार तो ऐसा लगा कि बस में सवार कोई भी व्यक्ति आज नहीं बच पाएगा। सभी लोग भगवान को याद करने लगे। बस में करीब पांच मिनट तक धमाके होते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान भटावली गांव के लोग बस के आसपास इकट्ठे हो गए। लेकिन बस में दौड़ रहे करंट की वजह से किसी भी ग्रामीण ने बस में चढ़ने की हिम्मत नहीं की। करीब पांच मिनट बाद जब लाइट कटी, तब ग्रामीण बस के शीशे तोड़कर और बस के गेट को तोड़कर बस में घुसे और अपनी निजी गाड़ियों से घायलों को बस से उतारकर कर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, शहर की निजी अस्पताल गोविंद गुप्ता में पांच लोगों को भर्ती किया गया है। बाकी के घायलों को भी भरतपुर लाया जा रहा है। घटना में करीब 15 लोग घायल हुए हैं, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें