फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दुकान में घुसकर सर्राफा व्यापारी का गला काटा, गंभीर हालत में जयपुर किया रेफर

Sat, 03 Feb 2024 05:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

Bharatpur: शहर के अटल बंद थाना इलाके में एक सर्राफा व्यापारी दुकान में घुसकर एक युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर दिया। जैसे ही सर्राफा व्यापारी ने शोर मचाया तो, युवक वहां से फरार हो गया। व्यापारी के गले पर गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन
आरबीएम अस्पताल, भरतपुर - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना रात शुक्रवार रात 9 बजे की है। शहर के लक्ष्मण मंदिर के पास सर्राफा गली में शेरू नाम के सर्राफा व्यापारी की सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की ढलाई की दुकान है। कल रात करीब 9 बजे जब शेरू दुकान बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी वहां एक युवक आया और उसने सीधे शेरू की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन


घायल सर्राफा व्यापारी के चिल्लाने पर आसपास के व्यापारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण शेरू को तुरंत आरबीएम अस्पताल से जयपुर रैफर कर दिया गया है। 

अभी तक इस घटना का कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है, लेकिन मौके पर बने वीडियो में खून से लथपथ सर्राफा व्यापारी कह रहा है कि रामबाबू के लड़के ने मुझे चाकू मारा है। व्यापारी ने बताया की युवक का पिता सर्राफा बाजार में सैलून चलाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें