फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: आपसी कहासुनी के बाद दोस्त बने जानी दुश्मन, तीन ने मिलकर अपने साथी के घर की फायरिंग

Thu, 17 Oct 2024 10:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले के बयाना में चार दोस्तों की आपसी दुश्मनी में बदलने के बाद एक युवक के घर पर तीन दोस्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। दमदमा गांव में हुए इस हमले में तीन बदमाशों ने अवैध हथियारों से दो दर्जन राउंड फायरिंग की। पीड़ित शिवहरि ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के बयाना में चार दोस्तों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई। तीन दोस्त एक दोस्त के जानी दुश्मन हो गए। जानलेवा हमले में दोस्त के घर पर दो दर्जन राउंड फायरिंग कर डाली।

विज्ञापन


भरतपुर जिले में बयाना कोतवाली थाना इलाके के गांव दमदमा में हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। घटना को लेकर पीड़ित युवक ने तीन नामजद बदमाशों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है। दमदमा निवासी शिवहरि ने कोतवाली थाने पर दर्ज कराई  एफआईआर में बताया कि  बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात को वैर थाना क्षेत्र के उमरैण निवासी देवा उर्फ देवेन्द्र पुत्र धर्मपाल, गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र के तुरतीपुरा निवासी अजीत पुत्र रोशलाल और उच्चैन थाना इलाके के नगला बीजा निवासी नेत्रपाल मदेरणा कट्टे और पिस्तौल लेकर उसके घर पहुंच गए और करीब दो दर्जन राउंड फायरिंग कर दी। 

शिवहरि ने बताया कि बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से कई राउंड फायरिंग कर दी। पीड़ित की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। फायरिंग की इस घटना से दमदमा में दहशत का माहौल है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए, जिन्हें देखकर बदमाश अपनी बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ASI जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है। मौके से पांच खाली कारतूस और एक कारतूस मिला है। 
विज्ञापन


मौके का नक्शा बनाया गया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह आपस में दोस्त थे और फाइनेंस में रिकवरी का काम करते थे, लेकिन और कुछ दिन पहले ही यह लोग आपस में कहीं पर मिले थे और बातचीत भी हुई, लेकिन फोन पर हुई बातचीत और झगड़ा हुआ है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें