फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: सेक्टर-13 में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, SDRF की मदद से 6 घंटे बाद शव बरामद

Thu, 17 Oct 2024 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सेवर थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 में मछली पकड़ने गए युवक मुकेश की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने पांच दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था, लेकिन पानी में उतरने के बाद वापस नहीं लौटा। SDRF और सिविल डिफेंस की टीम ने 6 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटी SDRF की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेवर थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-13 में मछली पकड़ने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव की तलाश के लिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीम मौके कर बुलाई और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को पानी से निकाला गया। पुलिस ने मृतक के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी लेकर पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


सेवर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी मृतक के पिता पाप सिंह ने बताया कि मेरा बेटा मुकेश मजदूरी का कार्य करता था। प्रतिदिन की तरह घर से मजदूरी करने गया था, लेकिन रास्ते में अपने पांच दोस्तों के साथ सेक्टर-13 में मछली पकड़ने लग गया। इस समय वह पानी में मछली पकड़ने के लिए उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। उसके साथियों ने हमें सूचना दी। मेरे साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फिर हम लोगों ने सेवर पुलिस को सूचना दी। सेवर पुलिस ने मौके पर पहुंची।

सेवर थाना प्रभारी अनिल जसोरिया ने बताया कि मौके पर सिविल डिफेंस और SDRF की टीम को मौके पर बुलाया। जिन्होंने 6 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को बाहर निकाला। मृतक के शव का आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक मुकेश के दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें