फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: मासूम को बाइक पर उठा ले गए दो युवक, हॉस्टल के पीछे एक ने की हैवानियत, दूसरा करता रहा रखवाली

Sat, 14 Sep 2024 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

वारदात के बाद दोनों युवक नाबालिग को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। नाबालिग ने बताया कि दो युवक बाइक से उसके पास आए और उसे उठा ले गए। दोनों युवक उसे हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में ले गए और गलत काम किया।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवक नाबालिग को उठा कर ले गए और उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। दोनों युवक नाबालिग को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे नाबालिग सड़क पर पहुंची। तब उसकी मां ने उसे देखा और रुदावल अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


नाबालिग की मां ने रुदावल थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसका परिवार झोपड़ी में रहता है। बारिश के कारण उनकी झोपड़ी में पानी भर गया है। इसलिए वह अस्थाई रूप से सड़क पर रह रही हैं। आज दिन में 10 बजे महिला बच्चों के खाने की व्यवस्था के लिए घर से निकल गई। करीब 12 बजे जब वह लौटी तो उसे वहां उसकी बेटी नहीं मिली। उसने बेटी को ढूंढा तो उसकी बेटी पास ही एक हॉस्टल के सामने लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी।

महिला ने नाबालिग बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया। नाबालिग ने बताया कि दो युवक बाइक से उसके पास आए और उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। दोनों युवक उस हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में ले गए और एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरा युवक रखवाली करता रहा। दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। रुदावल थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें