फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: जगन्नाथ पहाड़िया कॉलेज के MBBS छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता न मिलने पर प्रदर्शन, मुख्य गेट पर ताला

Sat, 14 Sep 2024 08:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

जगन्नाथ पहाड़िया कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने इंटर्नशिप भत्ता न मिलने के विरोध में कॉलेज के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्र-छात्राओं का कहना है कि फरवरी 2024 से इंटर्नशिप कर रहे 130 छात्रों को अब तक कोई भत्ता नहीं मिला है। कई बार ज्ञापन देने और आश्वासन मिलने के बावजूद, भत्ते का भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन
कॉलेज के गेट पर विरोध करते एमबीबीएस छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगन्नाथ पहाड़िया कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों ने शनिवार सुबह इंटर्नशिप भत्ता न मिलने के कारण मुख्य गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चिकित्सक छात्र-छात्राओं का कहना है कि अब तक आश्वासन मिले हैं, लेकिन अब हमारे अकाउंट में इंटर्नशिप भत्ता नहीं आएगा, तब तक हम ताला नहीं खोलेंगे। तालाबंदी होने के चलते मेडिकल कॉलेज से न तो कोई बाहर आ रहा है और न ही कोई अंदर जा पा रहा है, जिसके चलते अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


डॉ. उदित बंसल ने बताया कि चिकित्सक छात्र-छात्राएं 28 फरवरी 2024 से इंटर्नशिप कर रहे हैं, लेकिन लगभग साढ़े 6 महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें कोई इंटर्नशिप भत्ता नहीं मिला है। पिछले तीन माह से कई बार विरोध प्रदर्शन किया गया और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला है। अब विरोध में शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे मेडिकल कालेज के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। एमबीबीएस इंटर्नशिप छात्र छात्राओं की मांग है कि उन्हें अब तक आश्वासन ही मिलता आया है, जब तक उनके अकाउंट में इंटर्नशिप भत्ता नहीं आएगा तब तक वह यहां से नहीं हटेंगे।

इंटर्नशिप करने वाले छात्र लोकेश गुर्जर ने बताया कि 130 चिकित्सक छात्र-छात्राएं हैं, जो आरबीएम और जनाना अस्पताल में 12 घंटे पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्हें एक माह का इंटर्नशिप भत्ता 21 हजार 700 रुपये मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें