फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: पुलिस के 36 घंटे के विशेष अभियान में 750 बदमाश गिरफ्तार, एक हजार से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी

Sat, 13 Apr 2024 09:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

36 घंटे लगातार एक हजार जगहों पर दबिश देकर पुलिस ने 750 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर और डीग जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर 750 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। 12 सौ पुलिसकर्मियों के साथ की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने एक हजार से ज्यादा जगहों पर दबिश दी। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


आईजी राहुल प्रकाश ने कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनावों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस ने 11अप्रैल को एक ऑपरेशन शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगातार 36 घंटे तक कार्रवाई कर करीब एक हजार जगह पर दबिश दी, जिसमें 12 सौ पुलिसकर्मी शामिल रहे। ऑपरेशन में पैरामिलिट्री फोर्स और आरएसी के जवान भी शामिल थे। 

पकड़े गए अपराधियों में सभी तरह के अपराधी शामिल हैं। इस ऑपरेशन में अवैध हथियारों के 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, साथ ही 13 ही अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। 34 अवैध शराब के मामले दर्ज किए हैं। एक पर NDPS के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें