फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने ख़्वाजा साहब की दरगाह में की ज़ियारत, बोलीं- यहां दूर हो जाती है टेंशन

Fri, 12 Apr 2024 08:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने दरगाह शरीफ में जियारत के बाद जन्नती दरवाजे पर अपनी बेटी के साथ मन्नत का धागा बांधा।
विज्ञापन
अपनी बेटी के साथ अभिनेत्री ईशा कोपिकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शुक्रवार को अपनी बेटी के साथ जियारत करने पहुंचीं। मशहूर अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने दरगाह में हाजरी दी और मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश किए।

विज्ञापन


ख़्वाजा साहब की दरगाह शरीफ में जियारत के बाद जन्नती दरवाजे पर अपनी बेटी के साथ मन्नत का धागा बांधा। ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिम सैयद कुतबुद्दीन सखी ने ओढ़नी और दरग़ाह शरीफ़ का तबर्रुक दिया।

ईशा कोपिकर ने बताया कि ख्वाजा साहब की दरगाह में 10-12 साल के बाद आना हुआ है। यहां आकर दिल को सुकून मिलता है और मांगी मुरादें पूरी होती हैं। यह वह स्थान है, जहां आप आओगे तो सारी दुनिया की टेंशन खत्म हो जाती है और बिल्कुल टेंशन फ़्री होकर यहां से इंसान जाता है। 
विज्ञापन


ख़्वाजा साहब का आशीर्वाद बना रहे है, यही कामना करती हूं। ईशा ने बताया कि उनकी बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की भी कई फिल्में आने वाली हैं। साथ ही ओटीटी प्लेटफार्म और वेब सीरीज में भी अब आप मुझे जल्दी देखेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें