फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: पहले से छह बेटियां...7वीं हुई तो अस्पताल में ही छोड़ गई, रुला देगी लाचार मां की लिखी यह चिट्ठी

Fri, 26 May 2023 02:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

अस्पताल परिसर में नवजात के रोने की आवाज सुनी तो युवक हैरान रह गया। क्योंकि, वहां पर कोई मौजूद नही था। उसने ध्यान से देखा तो कपड़े में लिपटी हुई पांच दिन की नवजात लावारिस पड़ी हुई थी। सामने आया है कि मां ही नवजात को लावारिस छोड़ कर चली गई है।
 
विज्ञापन
बच्ची का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर के जनाना अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की बेंच पर एक पांच दिन पहले जन्मी बच्ची मिली। बच्ची के पास एक लेटर, दूध की बोतल, कुछ कपड़े भी रखे थे। लेटर में लिखा था कि, मुझे छह लड़कियां हो गई हैं, मेरी सास परेशान करती है, इसलिए यह कदम उठाया है, मेरी बेटी को पाल लो तुम्हारा एहसान होगा, मुझे माफ़ कर दो। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है और उसे जनाना अस्पताल में रखा हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना भरतपुर शहर की जनाना अस्पताल पुरानी बिल्डिंग में बीती रात 10 बजे की है। अस्पताल बिल्डिंग की एक बेंच पर कोई बच्ची को छोड़कर चला गया। बिल्डिंग के पास एक अन्य प्रसूता का परिजन रामवीर निकला, उसने बच्ची के रोने की आवाज सुनी, तब आसपास देखा, लेकिन बच्ची के परिजनों का कुछ पता नहीं लगा। बच्ची के साथ एक दूध की बोतल, कुछ कपड़े और एक लेटर रखा था। लेटर को देखकर लगता है कि, बच्ची को उसकी माँ ही छोड़कर गई है।

लेटर में लिखा है कि, मुझे छह लड़कियां हो गई हैं। मेरी सास परेशान करती है, इसलिए यह कदम उठाया है, मेरी बेटी को पाल लो, तुम्हारा एहसान होगा, मुझे माफ़ कर दो, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और बच्ची को तुरंत जनाना अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सुबह बाल कल्याण समिति जनाना अस्पताल पहुंची...
सुबह जैसे ही बाल कल्याण समिति को इस घटना का पता लगा तो बाल कल्याण समिति जनाना अस्पताल पहुंची। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजाराम भुतोली ने बताया कि कोई जनाना अस्पताल के परिसर में रात 10 बजे बच्ची को छोड़ गया। उसके पास एक लेटर भी मिला है। बच्ची के परिजनों का पता लगाया जाएगा। अगर पता नहीं चला, तो लीगल प्रक्रिया करके किसी व्यक्ति को गोद दिया जाएगा। बच्ची को छोड़कर जाने वाले का कुछ पता नहीं लग पाया है।

बच्ची को अस्पताल में दूध पिलाना शुरू कर दिया गया है...
अस्पताल के डॉक्टर हिमांशु ने बताया कि जो बच्ची जनाना अस्पताल परिसर मिली है, वह करीब दो किलो की है। बच्ची को बिना ऑक्सीजन के रखा गया है। उसकी सभी जांचें करवाई गईं हैं। अगर कोई इंफेक्शन मिलता है तो उसे ट्रीटमेंट दिया जाएगा। बच्ची को दूध पिलाना शुरू कर दिया गया है।

बच्ची को मच्छर काट रहे थे...
प्रत्यक्षदर्शी रामवीर ने बताया, मैं जब वहां से जा रहा था, तो पुरानी बिल्डिंग के पास एक व्यक्ति बोला यह बच्ची किसकी है, बच्ची को मच्छर काट रहे थे, जिसके बाद बाकी के लोगों को बताया गया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें