राजस्थान के समस्त अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के पीठासीन अधिकारियों के लिए आयोजित सर्वश्रेष्ठ निर्णय प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस प्रतियोगिता के लिए राज्य भर से 32 प्रविष्टियां प्राप्त हुई, जिसमें राज्य स्तर पर सात, संभाग स्तर पर 10 और जिला स्तर पर 15 प्रविष्टियों को मूल्यांकन में शामिल किया गया।
राजस्व मंडल निबंधक डॉ. मोहन लाल यादव ने बताया कि प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए समिति का गठन किया गया था। इसमें चौथी राम मीणा को अध्यक्ष, हरिशंकर गोयल, गणेश कुमार और रवि डांगी को बतौर सदस्य शामिल किया गया। प्रविष्टियों के मूल्यांकन के बाद राज्य स्तर पर तत्कालीन संभागीय आयुक्त कोटा कैलाश चंद मीणा, तत्कालीन अतिरिक्त संभागीय आयुक्त उदयपुर एलएन मंत्री और तत्कालीन राजस्व अपील अधिकारी नागौर कमला अलारिया की प्रविष्टि चयनित हुई।
संभाग स्तर पर इनकी प्रविष्टियों का चयन
- अजमेर संभाग के लिए डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी तत्कालीन जिला कलेक्टर नागौर
- भरतपुर संभाग के लिए सिद्धार्थ सिहाग तत्कालीन जिला कलेक्टर करौली
- बीकानेर संभाग के लिए नमित मेहता तत्कालीन जिला कलेक्टर बीकानेर
- जयपुर संभाग के लिए यूडी खान तत्कालीन जिला कलेक्टर झुंझुनूं
- जोधपुर संभाग के लिए भगवती प्रसाद तत्कालीन जिला कलक्टर सिरोही
- उदयपुर संभाग के लिए चेतन राम देवड़ा तत्कालीन जिला कलेक्टर
जिला स्तर पर इनका चयन
राजस्व मंडल निबंधक डॉ. यादव ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रविष्टियों में अलवर जिले से उपखंड अधिकारी राजगढ़ केशव कुमार मीणा, भीलवाड़ा जिले से उपखंड अधिकारी रायपुर सुंदरलाल बंबोड़ा, बूंदी जिले से उपखंड अधिकारी नैनवा श्योराम, चित्तौड़गढ़ जिले से तत्कालीन सहायक कलेक्टर व उपखंड अधिकारी भूपालसागर सुखाराम पिंडेल, दौसा जिले से सहायक कलेक्टर सुश्री मनीषा, जयपुर जिले से सहायक कलेक्टर जयपुर प्रथम अरशदीप बरार, झुंझुनूं जिले से तत्कालीन उपखंड अधिकारी राजपाल यादव, नागौर जिले से तत्कालीन सहायक कलेक्टर मुख्यालय रामजस बिश्नोई, सवाई माधोपुर जिले से उप जिला कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट गंगापुर अनिल कुमार चौधरी, गानगर जिले से उपखंड अधिकारी और पदेन सहायक कलेक्टर गंगानगर उम्मेद सिंह रतनू के निर्णय को सर्वश्रेष्ठ निर्णय के रूप में चयनित किया गया है।