फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Crime: दिनदहाड़े बैंक में बुजुर्ग महिला का रुपयों से भरा बैग लेकर भागे चोर, जमीन बेचकर FD करवाने आई थी

Mon, 03 Jul 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

Barmer Crime: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक महिला बैंक में पैसे जमा करने आई थी। ऐसे में घात लगाए चोरों ने रुपयों से भरा महिला का बैग लेकर भाग गए। बताया जा रहा है कि महिला ने जमीन बेचकर मिले हुए रुपयों को एफडी करवाने आई थी।
विज्ञापन
पैसे लेकर भागते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर शहर के मुख्य बाजार में स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक में चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोर बैंक में पैसे जमा करवाने आई बुजुर्ग महिला का पैसों से भरा बैग लेकर उड़ गए। जैसे ही महिला को बैग पार होने का आभास हुआ तो उसने चिल्लाकर आसपास के लोगों को इक्कठा किया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चोर पैसे से भरी थाली लेकर फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


चोरी की घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने बाड़मेर के कोतवाली थाना मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोरों की तलाश शुरू की। दरअसल, गेहूं गांव की निवासी बुजुर्ग महिला प्रेमी देवी अपनी कृषि भूमि बेचने के बाद मिले रुपयों को बाड़मेर के मुख्य बाजार स्थित मरुधरा ग्रामीण बैंक में एफडी करवाने आई थी। इस दौरान उसका पुत्र भी साथ था।

बुजुर्ग महिला का कहना है कि उसके हाथ में रखा बैंक का फॉर्म उड़ गया, जिसे लेने के लिए वह जैसे ही नीचे झुकी तो उसके पास सोफे पर रखे चार लाख 30 हजार रुपये से भरे बैग को कोई लेकर भाग गया। घटना की जानकारी के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। सीसीटीवी फुटेज में एक नाबालिग दिखने वाला लड़का और एक युवक बुजुर्ग महिला के पैसों से भरा बैग लेकर भागता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी करवा कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें