फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अगवा कर नाबालिग के धर्म परिवर्तन की कोशिश, घर लौटने पर करने लगी अजीब हरकतें, कहा- मेरा नाम इस्मायरा

Wed, 05 Jul 2023 08:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया और उसका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई। लड़की घर वापस आई तो वह पागलों जैसी हरकत करने लगी, उसने खुद को हिंदू मानने से भी इनकार कर दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हिंदू लड़की को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। घर लौटने के बाद नाबालिग लड़की ने खुद के हिंदू होने से इनकार कर दिया, वह खुद को मुस्लिम बताने लगी और पागलों जैसी हरकत करने लगी। पीड़ित के पिता ने थाने में केस दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का ये मामला मानसरोवर इलाके का है। यहां रहने वाले एक पीड़ित पिता ने एक जुलाई को थाने में केस दर्ज कराया था। उसने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी 15 साल की बेटी मोना (बदला हुआ नाम) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी मौसी के यहां सवाई माधोपुर गई थी। 

यहां उसकी मुलाकात जिले के चौथ का बरवाड़ा में रहने वाले सोहेल खान (22) से हुई। अपनी मौसी के यहां रहने के दौरान मोना और सोहेल की 5-6 बार मुलाकात हुई। करीब एक हफ्ते मौसी के यहां रहने के बाद मोना अपनी मौसी की बेटी के साथ यहां आ गई। 20 जून को दोनों बेटियां सहेली के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से निकलीं, लेकिन शाम तक मोना वापस नहीं आई। जानकारी जुटाने पर पता चला कि सोहेल खान बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन


चार दिन बाद 24 जून को मोना घर लौट आई, लेकिन वह पागलों जैसी हरकत कर रही थी। उसने खुद को हिंदू मानने से भी इनकार कर दिया था। वह खुद का नाम मोना की जगह इस्मायरा खान बताने लगी। 

पिता की शिकायत और पीड़िता के बयान पर मानसरोवर थाना पुलिस ने आरोपी सोहेल खान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश का केस दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें