फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasamand: जमीन पर गोबर डालने गई महिला से जमकर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Sat, 16 Apr 2022 12:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राजसमंद में रिश्तेदारों ने ही एक महिला से मारपीट की। बताया जा रहा है कि जमीन में हिस्सेदारी को लेकर मारपीट की गई।
विज्ञापन
राजसमंद में महिला से मारपीट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के केलवा थाना क्षेत्र के सिरोड़ी गांव में एक महिला अपनी खातेदारी जमीन पर गोबर डालने गई। उसी जमीन पर हक जताने वाली दो महिलाओं और पुरुष ने महिला को बेरहमी से मारा। महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

पीड़िता के परिवार के किसी सदस्य ने इसका वीडियो बना लिया और केलवा थाने में मारपीट की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे बाद तक पीड़िता की सुध तक नहीं ली। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि गोबर डालने की बात को लेकर ये महिलाएं पीड़िता को गालियां देते हुए पीट रहे हैं।


पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें आरोपियों से जान का खतरा है। पीड़िता के पति का कहना है कि जमीन पर हक जताने वाले लोगों में दो महिलाएं और एक पुरुष है, जो उनके रिश्तेदार भी हैं। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की अमर उजाला सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें