नवल किशोर शर्मा
- फोटो : social media
नवल किशोर पर भी भारी पड़े गहलोत
2004 से 2009 तक गुजरात के राज्यपाल रहे कांग्रेस नेता नवल किशोर शर्मा जयपुर से थे और उन्होंने लंबे समय तक राजनीति की थी। उनका भी नाम पार्टी और प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार था, यही कारण था कि उन्हें भी मुख्यमंत्री के दावेदारों में गिना जाता था। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और स्पीकर से लेकर कई अहम पदों पर अपनी भूमिका निभाई थी, हालांकि मुख्यमंत्री गहलोत के रहते वे भी कभी प्रदेश के मुखिया नहीं बन पाए।