राजस्थान के चूरू में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना महंगा पड़ गया। दूल्हे और उसके दोस्तों का हुड़दंग देखकर दुल्हन गुस्सा गई और उसने बरात वापस लौटा दी।
दूल्हे ने भी खूब हुड़दंग मचाई
यहां तक की दूल्हे और उसके दोस्तों ने भी खूब हुड़दंग की। दुल्हन के घर रात दो बजे तक बरात नहीं पहुंची। इस बात से नाराज दुल्हन पक्ष ने बरातियों से हुड़दंग बंद करने को कहा। जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। शादी का मुहूर्त निकल चुका था। परेशान दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला लिया। जिसके बाद दुल्हन की किसी अन्य लड़के से फेरे करवाए गए।
दूल्हा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई
इसके बाद सोमवार को दुल्हा सुनील और उसके रिश्तेदार राजगढ़ थाने में लड़की पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने पहुंच गए। बहरहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करवाया।वहीं लड़की वालों का कहना है कि शादी के रस्म में ही जब इतनी लापरवाही रही तो फिर आगे ये लोग क्यों रिश्ता निभा पाएंगे।