फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 90 साल की महिला का दावा-धरती फटेगी वो उसमें समा जाएगी, मौके पर जुटी भीड़ देखकर पुलिस के उड़े होश

Mon, 10 Oct 2022 09:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

बुजुर्ग महिला के दावे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिलाएं भजन-कीर्तन करने लगी। पुलिस की बहुत समझाने के बावजूद भी भीड़ शाम तक जुटी रही। जिसके बाद वृद्ध महिला और उसके घरवालों को पुलिस ने पाबंद किया।
विज्ञापन
अलवर में बुजुर्ग महिला का अजीबोगरीब दावा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के खेड़ली में अंधविश्वास में महिलाएं भजन कीर्तन करने बैठ गईं। एक 90 साल की महिला ने दावा किया कि आज धरती फट जाएगी और वो उसमें समा जाएगी। जिसके बाद लोग चुनरी लेकर महिला के घर आने लगे और भजन कीर्तन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ देखकर उनके भी होश उड़ गए। 

विज्ञापन

जिले के खेड़ली कस्बे में दीपाराम सैनी की पत्नी चिरौंजी सुबह 11 बजे से अपने घर की चारदीवारी के अंदर गुलाल और बांस की परिधि बनाकर ध्यान में समाधी लगा कर बैठ गई। महिला ने अपने बेटे और परिजनों से कहा कि उसे एक महीने पहले माता ने आज धरती फटने और उसमें समाने का संकेत दिया है। इसलिए वह आज धरती में समा जाएगी। माता उसे धरती में जगह देगी।


वृद्धा ने परिजनों को कहा कि उनकी मां को भी परमात्मा से कुछ संकेत मिलने लगे थे। इसका वो हमेशा जिक्र करती रहती थी। चिरौंजी के ध्यान में बैठने के बाद वहां आसपास की महिलाओं की भीड़ एकत्रित हो गई और भजन कीर्तन का आयोजन शुरू हो गया। इस मामले की जानकारी कस्बे में आग की तरह फैल गई। कस्बे के लोग वृद्धा को देखने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। खेड़ली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने महिला और उसके परिजनों से समझाइश की। 

विज्ञापन

पुलिस ने महिला और आमजन से अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पड़ने की नसीहत दी लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। आखिरकार पुलिस ने महिला को समाधि स्थल से हटाकर परिजनों को अंधविश्वास नहीं फैलाने के लिए पाबंद किया लेकिन धरती फटने के दावे की उत्सुकता के चलते आमजन शाम तक वहीं पर डटे रहे। रविवार शाम 7 बजे बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर आमजन से अंधविश्वास में न पड़ने की अपील कर मामला शांत करवाया। इसके साथ ही बुजुर्ग महिला को वहां से हटाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें