फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Alwar: मूक-बधिर लड़की से 60 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, मां ने उल्टे कपड़े पहने देखा तो खुला राज

Tue, 04 Oct 2022 12:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

लड़की की मां घर से बाहर काम करने गई थी। ऐसे में लड़की को अकेला देख आरोपी घर में घुस गया और उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
rape demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में मूक बधिर लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 साल की युवती से 60 साल के बुजुर्ग ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता गूंगी-बहरी और मंदबुद्धि बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि वह दो अक्टूबर को दोपहर में खेत में काम करने चली गई थी। ऐसे में उसकी बेटी घर में अकेली थी। जब वह शाम पांच बजे घर वापस आई तो उसे बेटी को अस्तव्यस्त हाल में देखा। उसकी बेटी ने कपड़े उल्टे पहन रखे थे। मां समझ गई कि उसकी बेटी के साथ गलत हुआ है। उसने पड़ोसी से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी बुजुर्ग उसके घर आया था। तब उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।


पीड़िता मूक-बधिर होने के कारण कोर्ट में बयान भी नहीं दे सकती। उसे न तो सुनाई देता है और न बोल सकती है। इसके अलावा वह 80 फीसदी मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस का कहना है कि ऐसे केस में कोर्ट में पीड़िता के परिजनों और मेडिकल रिपोर्ट को सबूत माना जाता है। वहीं आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी के चार बेटे, तीन बेटियां, चार पौत्र और दो पौत्री हैं। रेप पीड़िता भी उसकी पोती के बराबर है। वहीं स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें