फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gang Rape in Alwar : नाबालिग से आठ युवकों ने तीन बार की दरिंदगी, अश्लील वीडियो बनाकर ऐंठे 50 हजार रुपये

Sun, 02 Oct 2022 02:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पीड़िता के पिता ने बताया कि 50 हजार रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। वे और अधिक पैसे मांग रहे थे। सभी आरोपी एक ही गांव के हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ युवकों ने 17 साल की लड़की से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूले। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

किशनगढ़बास के सर्किल ऑफिसर अतुल अग्रे ने बताया कि 20 सितंबर को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ तीन बार गैंगरेप किया। इसके साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी। एक को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किया जा रहा है।

एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि 20 दिसंबर 2021 को नाबालिग को साहिल नाम के लड़के ने फोन किया। लड़के ने उसे बताया कि उसके पास उसकी अश्लील तस्वीरे हैं। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद वह साहिल से मिलने पहुंची, जहां सभी आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपियों ने दो बार और उसके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन

पीड़िता का पिता का आरोप है कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल नहीं करने की एवज में 50 हजार रुपये भी लिए। आरोपी और पैसे की मांग कर रहे थे। जब पैसे नहीं दिए तो उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी एक ही गांव के हैं। आरोपियों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें