फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाजपा के पूर्व विधायक को धमकी, बेटे को कॉल कर आरोपी बोला-'तुझे और तेरे बाप को खत्म कर दूंगा'

Thu, 27 Mar 2025 05:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

भाजपा के पूर्व विधायक जयराम जाटव को हत्या की धमकी दी गई है। आरोपी ने कॉल कर उनके बेटे से कहा कि 15 दिन में तुझे और तेरे बाप को खत्म कर दूंगा। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व विधायक जयराम जाटव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा के पूर्व विधायक जयराम जाटव को जान से मारने की धमकी मिली है। किसी ने उनके बेटे के कॉल कर कहा कि तुझे और तेरे बाप को 15 दिन में खत्म कर दूंगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा के पूर्व विधायक जाटव अलवर के सदर थाना क्षेत्र की शालीमार सोसायटी के फ्लैट्स में रहते हैं। गुरुवार को वे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिताजी की पगड़ी रस्म में शामिल होने के लिए जमालपुर गांव गए थे। इस दौरान दोपहर 2:40 बजे उनके बेटे राजेंद्र के पास व्हाट्सएप पर एक वॉइस कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर बात कर रहे व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा- 15 दिन में तुझे और तेरे बाप को खत्म कर दूंगा। राजेंद्र ने धमकी दे रहे व्यक्ति से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह गाली-गलौज करने लगा, जिसके बाद उसने कॉल काट दिया।   

ये भी पढ़ें: करणी सेना बोली- सपा सांसद की जुबान काटो, 5.51 लाख देंगे, महाराणा सांगा के अपमान पर उदयपुर में विरोध 
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व विधायक जयराम जाटव के बेटे ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही, धमकी देने के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान

डिप्टी सीएम को धमकी देने वाले गिरफ्तार
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिप्टी सीएम को यह धमकी जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई थी। धमकी भरे फोन कॉल के बाद पुलिस ने जांच की तो मोबाइल की लोकेशन जेल के अंदर ट्रेस हुई। इसके बाद पुलिस टीम एक टीम को जेल भेजा गया और तीनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें