अलवर की एनईबी थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक तेजपाल उर्फ त्रिलोक पिता हुकुमचंद 60 फीट रोड अलवर का रहने वाला है। आरोपी ने पीड़िता को कोचिंग छोड़ने के बहाने अपने जाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने इससे पहले भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था, लेकिन तब वह सफल नहीं हो पाया था।