फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: दो अवैध हथियार तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो पिस्टल सहित सात हथियार बरामद

Sun, 07 May 2023 08:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

एसपी शर्मा का कहना है कि रविवार को एसएचओ बानसूर हेमराज सिंह अपनी टीम के साथ टीम द्वारा नवलपुरा गांव और बागड़ियों की ढाणी से आरोपी तस्कर मोहर सिंह चंदेला उर्फ मोनू तथा घनश्याम गुर्जर उर्फ घन्या को अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर की बानसूर पुलिस टीम ने रविवार को अलग-अलग स्थानों से दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। दोनों हथियार तस्करों से दो अवैध देशी पिस्टल, दो देशी कट्टे, एक बंदूक और दो कारतूस बरामद किए हैं।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि तस्कर मोहर सिंह चंदेला (23) घनश्याम गुर्जर उर्फ घन्या गुर्जर (23) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इन्होंने किन-किन लोगों को हथियार बेचे हैं, कहां से हथियार लाए हैं इन सब के संबंध में पूछताछ कर रहे हैं।

एसपी शर्मा का कहना है कि रविवार को एसएचओ बानसूर हेमराज सिंह अपनी टीम के साथ टीम द्वारा नवलपुरा गांव और बागड़ियों की ढाणी से आरोपी तस्कर मोहर सिंह चंदेला उर्फ मोनू तथा घनश्याम गुर्जर उर्फ घन्या को अवैध तरीके से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें